स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव से टीम की कप्तानी छीन ली गई है. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का नया टी20 कप्तान बनाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से इस बात की पुष्टि की गई है.
हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वैभव सूर्यवंशी का भी पहली बार भारतीय टीम में आना तय है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि श्रेयस अय्यर भारत के नए टी20 कप्तान होंगे. वहीं टी20 में तिलक वर्मा को भारतीय टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी दी जाएगी. 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में एंट्री मिल सकती है. सूर्यकुमार यादव को भी भारतीय टीम से बाहर किए जाने की संभावना है.
तिलक वर्मा को नया उपकप्तान बनाने पर सहमति बनी
बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान और तिलक वर्मा को नया उपकप्तान बनाने पर सहमत हो गए हैं. बताया जा रहा है कि अय्यर 6 जून को चयन समिति की बैठक का हिस्सा हो सकते हैं. इसी दिन आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की जाएगी. वहीं, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी पहली बार टीम इंडिया के लिए चुनने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप (2028) को देखते हुए लिया गया है.
Sports.ndtv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


