स्पोर्ट्स डेस्क. संजू सैमसन (नाबाद 97) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल में भी पहुंच गया है. सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला 5 मार्च को इंग्लैंड से होगा.
भारत ने वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 196 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में हासिल कर लिया. संजू सैमसन ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई और अंत तक नाबाद रहे. उनके बल्ले से 50 गेंदों पर 97 रनों की पारी देखने को मिली. इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के भी लगाए. इस पारी के दम पर सैमसन ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत के मामले में टीम इंडिया की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 2016 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के मैदान पर लक्ष्य का पीछा करते हुए 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इस मैच में टीम इंडिया को जीत मिली थी.
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ भी 82 रन बनाए थे
अब विराट कोहली ने साल 2022 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 82 रन बनाए थे. अब संजू सैमसन ने कोहली के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. हालांकि, संजू सैमसन इस पारी में अपना शतक पूरा नहीं कर सके.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)टी20 विश्व कप(टी)संजू सैमसन(टी)विराट कोहली(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
