टी20 वर्ल्ड कप: शिवम दुबे ने तोड़ा हार्दिक पंड्या का ये रिकॉर्ड!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
टी20 वर्ल्ड कप: शिवम दुबे ने तोड़ा हार्दिक पंड्या का ये रिकॉर्ड!
टी20 वर्ल्ड कप: शिवम दुबे ने तोड़ा हार्दिक पंड्या का ये रिकॉर्ड!

स्पोर्ट्स डेस्क. शिवम दुबे (66 रन और दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए चरण के अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड्स को 17 रन से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम सात विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी. भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में अपने सभी चार मैच जीते हैं।

भारत की ओर से ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने महज 31 गेंदों में 66 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस पारी के दौरान उन्होंने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का एक भारतीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. इससे पहले हार्दिक ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम के खिलाफ 63 रन की पारी खेली थी. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 58 रनों की तूफानी पारी खेली थी.

शिवम दुबे ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में इतने रन बनाए हैं.

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में शिवम दुबे का अब तक बल्ले से अच्छा प्रदर्शन रहा है. उन्होंने फिनिशर से लेकर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तक हर जगह खुद को साबित किया है. दुबे ने अब तक 4 मैचों में कुल 116 रन बनाए हैं. उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *