20 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर! वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जड़कर रचा नया इतिहास।

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
वैभव सूर्यवंशी का तूफान! 20 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी ठोकी

रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच खिताबी भिड़ंत के दौरान वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से ऐसा तूफान निकला कि क्रिकेट इतिहास के पन्ने बदल गए। वैभव ने महज 29 गेंदों पर 94 रनों की विध्वंसक पारी खेलकर कोहराम मचा दिया। इस धमाकेदार प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट में एक नया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ कायम कर दिया है।

वैभव सूर्यवंशी अब लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 324 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े। इस करिश्मे के साथ उन्होंने कौशल्या वीररत्ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2005-06 में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। यही नहीं, वैभव ने सरफराज खान के 15 गेंदों वाले भारतीय रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है, जो उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बनाया था।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version