जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के ग्रुप ए के दूसरे मैच में आज भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में भी अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है.
वैभव अब यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। वैभव यूथ वनडे की अपनी 20वीं पारी में छह रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने चौके के साथ विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. उनके अब 981 रन हो गए हैं. विराट कोहली ने यूथ वनडे में कुल 25 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 978 रन बनाए थे.
अब वैभव के पास यूथ वनडे में सबसे कम पारियों में एक हजार रन पूरे करने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बनने का मौका होगा। खबर लिखे जाने तक भारत ने दो विकेट खोकर 12 रन बना लिए हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
