जनता सब देख रही है, लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं की जायेगी:गहलोत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
जनता सब देख रही है, लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं की जायेगी:गहलोत

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर छपी एक खबर के आधार पर बीजेपी पर निशाना साधा है. इस संबंध में गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में किस स्तर पर लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है, रामगढ़ (अलवर) का यह प्रकरण इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है.

एक ही दिन में 1383 फर्जी आपत्तियां, वो भी बीजेपी की बीएलए के नाम पर? जब बीएलए ही हस्ताक्षर करने से इनकार कर रहे हैं, तो स्पष्ट है कि यह सिर्फ ‘वोट चोरी’ नहीं है, बल्कि जालसाजी के माध्यम से जनादेश चोरी करने की एक सुनियोजित साजिश है। बीजेपी ने पूरे प्रदेश में ऐसी कोशिशें कीं लेकिन उनका भंडाफोड़ हो गया.

यह प्रशासन और चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर प्रश्नचिह्न है. यह सुनिश्चित करना राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन महाजन की जिम्मेदारी है कि ऐसी गैरकानूनी गतिविधियां न हों और मैं उनसे मांग करता हूं कि इस ‘धोखाधड़ी’ में शामिल लोगों और मूकदर्शक बने रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला (एफआईआर) दर्ज करके सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्य करने वाले जिला कलेक्टर एवं ईआरओ के रूप में कार्य करने वाले एसडीएम को किसी भी दबाव में नहीं आना चाहिए और इस पूरी प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखते हुए ईमानदारी एवं निष्पक्षता से कार्य करना चाहिए। जनता सब देख रही है, लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

PC:tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version