जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिलिकोसिस बीमारी को लेकर राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में आज गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि सिलिकोसिस एक लाइलाज और घातक बीमारी है जिससे राजस्थान के हजारों गरीब खान और निर्माण श्रमिक जूझ रहे हैं. श्रमिकों के लिए कांग्रेस का सुरक्षा कवच: 2013: हमारी सरकार ने 4 लाख रुपये की सहायता राशि शुरू की. 2019: देश की पहली ‘सिलिकोसिस नीति’ बनाई। इसके तहत 5 लाख रुपये (बीमारी पर 3 लाख, मृत्यु पर 2 लाख), मुफ्त इलाज और 1500 रुपये मासिक पेंशन का प्रावधान किया गया। 2019-23: लगभग 35,000 रोगियों को 911 करोड़ रुपये से अधिक की सीधी सहायता प्रदान की गई।
इसको लेकर अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी सरकार असंवेदनशील है. दुर्भाग्य है कि आज पीड़ितों के नये कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। कई कार्ड बिना किसी कारण के ब्लॉक कर दिए गए हैं, जिससे सहायता के अभाव में श्रमिकों की मौत हो रही है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी पॉलिसी का लाभ नहीं मिल रहा है।
अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से की ये मांग
पूर्व सीएम अशोक गहलोत इस संबंध में भजनलाल सरकार से कई मांग कर चुके हैं. उन्होंने मांग की कि सरकार को लंबित कार्डों को जारी करने और अवरुद्ध कार्डों को बहाल करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करना चाहिए। सहायता राशि पिछले 6 वर्षों से स्थिर है, बढ़ती महंगाई को देखते हुए इसे तुरंत बढ़ाया जाना चाहिए। उद्योगों पर सख्ती से नियंत्रण किया जाना चाहिए ताकि सिलिकोसिस का प्रसार रोका जा सके। सरकार को श्रमिकों के अधिकारों का हनन बंद करना चाहिए.
पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


