भजनलाल शर्मा ने फरियादियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा, यह बात कही है

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
भजनलाल शर्मा ने फरियादियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा, यह बात कही है
भजनलाल शर्मा ने फरियादियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा, यह बात कही है

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राजस्थान संपर्क और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज मामलों के परिवादियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं समझीं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है.

सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में राज-उन्नति के माध्यम से राज्य में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के अधिकारियों से परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी ली और राजस्थान संपर्क एवं मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज मामलों के परिवादियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को समझा.

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि प्रत्येक जन शिकायत का संवेदनशीलता से संज्ञान लिया जाये तथा समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाये। साथ ही सभी विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता एवं पूरी जवाबदेही के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को इनका लाभ शीघ्र मिल सके। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जायेगी।

भजनलाल ने कहा कि राजस्थान की हर विकास पहल का केंद्र आम जनता है. इसी भावना के साथ हमारी सरकार पारदर्शी, संवेदनशील और परिणामोन्मुख शासन के माध्यम से विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *