दक्षिण बीजापुर के अभेद्य जंगलों में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने जब मोर्चा संभाला, तो सन्नाटा अचानक गोलियों की गूंज से थर्रा उठा। जंगल की आड़ में घात लगाए बैठे माओवादियों ने सुरक्षा बलों को देखते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी तुरंत कमान संभालते हुए माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। दुर्गम पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच यह ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, लेकिन जांबाज सैनिक पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ डटे हुए हैं।
ताजा जानकारी के मुताबिक, इस भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक माओवादी को ढेर कर उसका शव बरामद कर लिया है। घटनास्थल से एक घातक एके-47 राइफल भी जब्त की गई है। फिलहाल, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली जा रही है, ताकि वहां छिपे अन्य नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाकर उन्हें पकड़ा जा सके।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

