मुख्यमंत्री भजनलाल ने सीएम कार्यालय में व्यापक समीक्षा की है और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
मुख्यमंत्री भजनलाल ने सीएम कार्यालय में व्यापक समीक्षा की है और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं.
मुख्यमंत्री भजनलाल ने सीएम कार्यालय में व्यापक समीक्षा की है और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं.

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल ने आज सीएम कार्यालय में राज-उन्नति की वर्चुअल बैठक की. इस बैठक में उन्होंने राज्य भर में संचालित विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और चयनित शिकायतों की व्यापक समीक्षा की.

सीएम भजनलाल ने आज सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है. इस संबंध में उन्होंने एक्स के माध्यम से बताया कि आज मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित राज-उन्नति की वर्चुअल बैठक के दौरान राज्य भर में संचालित विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और चयनित शिकायतों की व्यापक समीक्षा की गई. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य परिणाम केंद्रित दृष्टिकोण और पूरी पारदर्शिता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाने चाहिए। साथ ही योजनाओं की सतत् निगरानी सुनिश्चित की जाये तथा शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाये।

सीएम भजनलाल ने इससे पहले एक्स के जरिए कहा था कि डबल इंजन सरकार के मजबूत नेतृत्व में राजस्थान आज आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की नई इबारत लिख रहा है. पिछले सवा दो वर्षों में सड़कों के व्यापक विकास के साथ 207 नई अत्याधुनिक बसों की यह सौगात आम आदमी की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक एवं सुरक्षित बनाएगी।

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *