दुधिया गांव में मातम: महिला ने जहर खाकर ली जान, गांव में पसरा सन्नाटा
धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र के दुधिया गांव से एक हृदय विदारक खबर सामने आई है। गांव निवासी रंजीत रजवार की 36 वर्षीय पत्नी रानी देवी ने बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहर का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उन्हें एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी दुखद मृत्यु हो गई।
इस घटना से दुधिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही रानी देवी का शव गांव लाया गया, पूरा माहौल गमगीन हो गया और सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतका के परिवार में उनके पति रंजीत रजवार और दो पुत्र हैं, जो इस विपदा की घड़ी में गहरे सदमे में हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया उत्तम चौबे, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता रफीक अंसारी और अख्तर अंसारी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने गांव पहुंचकर रानी देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


