गायत्री प्रजापति पर जेल में जानलेवा हमला, सिर पर गंभीर चोट

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
गायत्री प्रजापति पर जेल में जानलेवा हमला, सिर पर गंभीर चोट
Gayatri Prajapati: Photo Social Media

लखनऊ जेल में सपा नेता पर जानलेवा हमला: सिर पर गंभीर चोट, टांके लगे; सपा ने बीजेपी पर साधा निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उनके सिर में कई टांके लगे हैं। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजेपी पर सीधा आरोप लगाया है।

सपा के आधिकारिक पोस्ट के अनुसार, “भाजपा सरकार अति पिछड़े वर्ग के सपा नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की जेल में हत्या करवाना चाहती है?” पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी, सपा के दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक नेताओं के खिलाफ सुनियोजित साजिश रच रही है, जिसका उद्देश्य उन्हें या तो जान से मरवाना है या फिर फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजना है।

सफाई को लेकर हुई कहासुनी बनी खूनी झड़प का कारण

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री पर यह हमला एक अन्य कैदी ने किया था। बताया जा रहा है कि दोनों कैदियों के बीच साफ-सफाई को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दूसरे कैदी ने गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में प्रजापति के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, हमलावर कैदी के खिलाफ जेल प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

सपा ने जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

इस घटना ने जेल में बंद पूर्व मंत्री की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इस हमले पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमले की खबर चिंताजनक है। जेल प्रशासन पूर्व मंत्री को समुचित इलाज उपलब्ध करवाए।”

उम्रकैद की सजा काट रहे हैं प्रजापति

बता दें कि अखिलेश सरकार में गायत्री प्रसाद प्रजापति परिवहन, खनन और सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रह चुके हैं। साल 2017 में एक महिला द्वारा दुष्कर्म के आरोप लगाए जाने के बाद, कोर्ट ने साल 2021 में इसी मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

इलाज और समुचित सुरक्षा की मांग

समाजवादी पार्टी ने सरकार से मांग की है कि पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की समुचित सुरक्षा और चिकित्सा का पूरा प्रबंध किया जाए। सपा ने यह भी दावा किया कि बीजेपी ने गायत्री प्रजापति को फर्जी मुकदमे में फंसाया है और पिछले 9 सालों से वे जेल में बंद हैं। अब उनके ऊपर जानलेवा हमला कराया जा रहा है, जो बेहद निंदनीय है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *