AMN. दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में हुए भीषण होटल अग्निकांड ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. कुछ ही घंटों में इस आग ने कई परिवारों को तबाह कर दिया है. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल बिल्डिंग के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है. हादसे के बाद पुलिस ने पहले लवकेश बजाज और उनकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था ताकि वे देश से बाहर न भाग सकें.
मालिक गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा बुधवार सुबह साउथ दिल्ली के हौज रानी इलाके में स्थित फ्लोरिश स्टे B&B होटल में हुआ। आग ने कुछ ही देर में पूरी पांच मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. होटल के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. दमकल और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया और दर्जनों लोगों को बचाया।
पुलिस क्या कह रही है
रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस अग्निकांड में कुल 49 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान 22 लोगों की मौत हो गई. इनमें 10 भारतीय नागरिक और 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं। आठ घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज अभी भी जारी है.
पीसी-पीसी-भास्कर,जागरण
(टैग्सटूट्रांसलेट)हौज रानी फायर(टी)लवकेश बजाज हिरासत में(टी)दिल्ली होटल फायर(टी)फ्लोरिश स्टे
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


