जयपुर. भरतपुर में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के शोषण की खबर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में कांग्रेस नेता डोटासरा ने कहा
मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में चयन के नाम पर महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के शोषण का गंभीर मामला सामने आया है. यह प्रदेश की बेटियों के विश्वास और सुरक्षा का सवाल है।
अगर बेटियां मुख्यमंत्री, महिला आयोग और पुलिस का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हों और फिर भी उन्हें न्याय न मिले तो यह पूरी खेल व्यवस्था पर सवाल है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई से बेटियों को न्याय मिलना चाहिए।
पीसी: डेक्कनहेराल्ड
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


