राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान: असम और गुजरात में बाढ़ ने बरपाया कहर, 47 लोगों की मौत, राजस्थान के लिए जारी हुआ ये अलर्ट

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान: असम और गुजरात में बाढ़ ने बरपाया कहर, 47 लोगों की मौत, राजस्थान के लिए जारी हुआ ये अलर्ट
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान: असम और गुजरात में बाढ़ ने बरपाया कहर, 47 लोगों की मौत, राजस्थान के लिए जारी हुआ ये अलर्ट

AMN. असम और गुजरात में बारिश तबाही मचा रही है. लगातार बारिश के कारण इन दोनों राज्यों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है. असम में लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

इस आपदा में अब तक 47 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं. उधर, राजस्थान में भी मॉनसून की सक्रियता देखने को मिल रही है. दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के लगातार मजबूत होने के कारण अगले दो से तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग की ओर से जालोर के लिए ऑरेंज और प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात, बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग की ओर से पूर्वी राजस्थान की राजधानी सहित जयपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार जारी की गई है.

पश्चिमी राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलोदी और श्रीगंगानगर में भारी बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *