जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अनिल सारण के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना को बेहद निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया है. इसको लेकर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है. इस संबंध में डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि बीजेपी को याद रखना चाहिए, कांग्रेस का हर सिपाही लोकतंत्र का प्रहरी और संविधान का संरक्षक है, कमजोर नहीं.
मेरी जानकारी में आया है कि जयपुर में विधायक निवास परिसर में भाजपा विधायक के समर्थकों द्वारा एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अनिल सारण के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई है। यह घटना अत्यंत निंदनीय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। विधायक निवास जनसेवा और संवाद का स्थान होता है, जहां पार्टी और विचारधारा से ऊपर उठकर लोग आशा लेकर अपने जन प्रतिनिधियों के पास पहुंचते हैं।
अगर वहां लोग असुरक्षित महसूस करेंगे तो जनभावना और प्रदेश की कानून व्यवस्था का क्या होगा? राज्य सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.
PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


