इस मामले को लेकर अब डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है, कही ये बड़ी बात

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
इस मामले को लेकर अब डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है, कही ये बड़ी बात
इस मामले को लेकर अब डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है, कही ये बड़ी बात

जयपुर. अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्रक ड्राइवर से मारपीट का वीडियो जारी कर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. डोटासरा ने वीडियो जारी कर एक्स के माध्यम से कहा कि ये शर्म की बात है… एक गरीब आदमी खून से लथपथ है और बीजेपी की भ्रष्ट सत्ता चुप है.

क्या भाजपा सरकार ने इन अधिकारियों को गुंडागर्दी और लूटपाट करने का लाइसेंस दे दिया है? ये राजस्थान के जंगलराज की तस्वीरें हैं जो मानवता को शर्मसार कर देती हैं। रतनगढ़ में परिवहन विभाग के आरटीओ अधिकारी द्वारा एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट करना और उसका मोबाइल फोन छीन लेना भजनलाल के तथाकथित “सुशासन” पर करारा तमाचा है।

यह सिर्फ लड़ाई नहीं है, यह सत्ता के नशे में चूर भ्रष्ट तंत्र, बेलगाम चल रही नौकरशाही की बर्बरता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी, जब आम आदमी के खिलाफ गुंडागर्दी और मारपीट पर कार्रवाई हो सकती है तो ऐसे अधिकारियों को जेल क्यों नहीं होती? कानून सबके लिए एक जैसा क्यों नहीं है?

पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *