AMN. रंगों के त्योहार होली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को चार बड़े तोहफे देने जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रौपदी मुर्मू आज इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिल्ली सरकार की चार महत्वाकांक्षी योजनाओं (मुफ्त बस यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड, होली-दिवाली पर मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर, दिल्ली लखपत बिटिया योजना और मेरी राजधानी मेरा अधिकार योजना) का शुभारंभ करेंगी।
कार्यकाल के एक साल पूरे होने के मौके पर लोगों को यह तोहफा दिल्ली की रेखा गुप्ता दे रही हैं. इस कार्यक्रम को सशक्त महिला, समृद्ध दिल्ली नाम दिया गया है। सीएम रेखा गुप्ता के मुताबिक, पिंक कार्ड से दिल्ली की महिलाएं डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
रोशनी के त्योहार होली और दिवाली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। दिल्ली लाडली योजना के तहत सरकार द्वारा 40,642 पात्र लाभार्थियों के खातों में 100.25 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।
पीसी:सुगरमिंट
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


