पेट्रोल-डीजल को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- सरकार को झूठ बोलने और जनता को गुमराह करने की सजा मिले…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पेट्रोल-डीजल को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- सरकार को झूठ बोलने और जनता को गुमराह करने की सजा मिले...
पेट्रोल-डीजल को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- सरकार को झूठ बोलने और जनता को गुमराह करने की सजा मिले...

जयपुर. देश में बढ़ते तेल संकट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने राज्य की भजनलाल सरकार पर पेट्रोल-डीजल को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है. आज उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस संबंध में बड़ी बात कही है. गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि कल उनके आवास पर उनसे मिलने आए जोधपुर के कई लोगों ने बताया कि जोधपुर में पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है और कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल नहीं मिल रहा है. जोधपुर से जयपुर आते समय तीन-चार बार पेट्रोल-डीजल डलवाना पड़ रहा है, क्योंकि 1000 रुपए से ज्यादा का ईंधन नहीं मिल रहा है। कई-कई दिनों तक रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिल रहा है।

इस संबंध में गहलोत ने आगे कहा कि सरकार कह रही है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है. पेट्रोल पंप मालिकों से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि सरकार ने मौखिक आदेश देकर सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने को कहा है. इसीलिए पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं.

यह संकट का समय है

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि आज मीडिया में खबरें आ रही हैं कि जोधपुर में 40% पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं. यह संकट का समय है इसलिए सरकार को झूठ बोलने और जनता को गुमराह करने की बजाय सच बताना चाहिए ताकि जनता आने वाली मुसीबत के लिए तैयार हो सके और कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा सके. अपुष्ट सूचना अफवाहें फैलाती है जिससे जनता भ्रमित होती है और अराजकता पैदा होती है।

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *