AMN. राजस्थान की राजधानी जयपुर में पड़ोसी दुकानदार द्वारा 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में रामनगरिया निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
महिला ने कॉलोनी के 59 वर्षीय दुकानदार पर उसकी 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला ने बताया कि 23 नवंबर की सुबह उसकी बेटी कुछ खरीदने के लिए घर से निकली थी. सड़क पर अकेला पाकर आरोपी दुकानदार बेटी का मुंह दबाकर अपने साथ ले गया। दुकानदार बेटी को एक कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया।
परिजन तलाश करते हुए कमरे में पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी नाबालिग को छोड़कर भाग गया। इसके बाद परिजनों ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ रामनगरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
पीसी:बीबीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


