IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी पारी से बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी पारी से बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी पारी से बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में शतक बनाने से चूक गए हों, लेकिन इस पारी के जरिए उन्होंने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. नागपुर के वीसीए स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से 84 रन बनाए.

उन्होंने महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। ऐसा उन्होंने आठवीं बार किया है. इस मामले में उन्होंने भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, इंग्लैंड के क्रिकेटर फिल साल्ट और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एविन लुईस को पीछे छोड़ दिया है.

इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने करियर में सात-सात बार ऐसा किया है. इस पारी के जरिए अभिषेक न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर भी बन गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 23-23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *