जयपुर. राज्य सरकार द्वारा डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र खोडनिया को निलंबित करने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस नेता जूली ने सरकार के इस कदम को लोकतंत्र पर हमला और जनादेश का खुला अपमान बताया है.
इस संबंध में टीकाराम जूली ने कहा
उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को राजस्थान हाई कोर्ट की डबल बेंच द्वारा दिए गए स्टे के बावजूद आज राज्य सरकार द्वारा उन्हें फिर से निलंबित करना यह साबित करता है कि सरकार के मन में संविधान, न्यायपालिका और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है.
सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा सरकार का यह तानाशाही रवैया है, जो जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को हटाकर और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है।
PC: rajsthan.ndtv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


