जयपुर. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अब स्किल इंडिया मिशन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश की भजनलाल सरकार पर तंज कसा है. जूली ने सोशल मीडिया के जरिए यूनिवर्सिटी में व्यावसायिक शिक्षा को लेकर प्रकाशित एक खबर पोस्ट कर बड़ी बात कही है.
इस संबंध में कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अन्य बयानों की तरह स्किल इंडिया मिशन भी महज कागजी साबित हुआ है.
इस संबंध में राजस्थान कांग्रेस की दिग्गज नेता जूली ने आगे कहा कि डबल इंजन की ताकत वाली सरकार प्रशिक्षकों की कमी के कारण युवाओं को प्रशिक्षण नहीं दे पा रही है. राज्य के जिन करीब चार हजार स्कूलों में यह योजना चल रही है, उनमें से करीब ढाई हजार स्कूलों में एक भी व्यावसायिक प्रशिक्षक नहीं है. साफ है कि युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण भी पर्चियों में चल रहा है.
पीसी: फर्स्टइंडियान्यूज़
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


