काल का तांडव: अनियंत्रित पिकअप ने दो बाइकों को 200 फीट तक रौंदा, TET परीक्षा देकर लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
काल का तांडव: अनियंत्रित पिकअप ने दो बाइकों को 200 फीट तक रौंदा, TET परीक्षा देकर लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर
निरसा में पिकअप ने दो बाइक को 200 फुट तक घसीटा, जेटेट देकर लौट रहे एक युवक की मौत; 2 घायल

निरसा. निरसा थाना क्षेत्र के गोपालगंज काली मंदिर के पास एनएच-19 (दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग) पर रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पिकअप के नीचे फंस गयीं.

क्षतिग्रस्त बाइक का हिस्सा

इसके बाद चालक दोनों मोटरसाइकिलों को करीब 200 फुट तक घसीटता हुआ ले गया. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी गयी. इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. बताया जाता है कि दो लोग जेटेट की परीक्षा देकर लौट रहे थे.

जेटेट देकर लौट रहे युवक की मौत

घायलों की पहचान बराकर निवासी मोहम्मद आसिफ अली (40) और निरसा के खुसरी निवासी अक्षय चक्रवर्ती (24) के रूप में हुई है. आसिफ के साथ बाइक पर सवार एक युवती भी हादसे में घायल हुई है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया था. इसी दौरान एक युवक की मौत हो गयी. हालांकि, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

थाना प्रभारी ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही निरसा थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए स्वयं घायलों को उठाया और निजी व पुलिस वाहन की मदद से निरसा रेफरल अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. दो युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन काफी तेज रफ्तार में था. इसी दौरान उसने दोनों मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर के बाद दोनों बाइक वाहन के नीचे फंस गयीं और करीब 200 फीट तक घिसटती चली गयीं. हादसे के बाद पिकअप चालक के संबंध में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है.

The post निरसा में पिकअप ने दो बाइक को 200 फुट तक घसीटा, जेटेट देकर लौट रहे एक युवक की मौत; 2 घायल appeared first on Aware Media.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *