AMN. राजस्थान के कोटा जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में बस में सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. खबरों के मुताबिक, यह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा शहर के आरके पुरम थाना क्षेत्र के हैंगिंग ब्रिज के पास नया गांव के पास हुआ.
यहां एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. तेज गति होने के कारण बस उछलकर सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई। इससे बस में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से घायल 23 अन्य यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है.
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई बस अहमदाबाद से मध्य प्रदेश के भिंड और मुरैना की ओर जा रही थी. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त ज्यादातर यात्री सफर कर रहे थे. हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे. हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


