“महिला आरक्षण का बहाना, देश बांटने का निशाना!” बीजेपी पर ममता बनर्जी का तीखा वार

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
"महिला आरक्षण का बहाना, देश बांटने का निशाना!" बीजेपी पर ममता बनर्जी का तीखा वार
बीजेपी महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन ला रही है, यह देश को टुकड़ों बांटने वाला कदम: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी का तीखा प्रहार: ‘महिला आरक्षण की आड़ में देश को बांटने की साजिश, 850 सीटों का लक्ष्य खतरनाक’

कूचबिहार की धरती से गरजते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार संसद में महिला आरक्षण कानून का इस्तेमाल केवल ‘परिसीमन विधेयक’ को छिपाने के लिए एक कवच के रूप में कर रही है। ममता बनर्जी ने चेतावनी दी कि यह कदम देश को “टुकड़ों में बांट देगा” और तृणमूल कांग्रेस हर मोर्चे पर इसका डटकर विरोध करेगी।

रैली को संबोधित करते हुए ममता ने स्पष्ट कहा, “बीजेपी ने महिला आरक्षण के नाम पर असल में परिसीमन विधेयक को आगे बढ़ाया है। इनका असली मकसद परिसीमन के जरिए लोकसभा सीटों की संख्या को करीब 850 तक ले जाना है, जिससे देश बिखर जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने विकास के मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह अपनी रैली में प्रधानमंत्री ने उत्तर बंगाल के विकास को लेकर गलत आंकड़े पेश किए। ममता ने पलटवार करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री ने दावा किया कि उत्तर बंगाल में कुछ नहीं हुआ, जबकि हकीकत यह है कि हमारी सरकार ने इस क्षेत्र के विकास पर 1.72 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं।” उन्होंने पीएम को नसीहत दी कि ऐसे बयान देने से पहले उन्हें तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए।

गौरतलब है कि लोकसभा में गुरुवार को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पेश किया गया है। इसका उद्देश्य महिला आरक्षण कानून में संशोधन के साथ-साथ परिसीमन और केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर) से जुड़े विधेयकों में बदलाव करना है।

इस संशोधन विधेयक के प्रावधानों के अनुसार, 2011 की जनगणना के आधार पर होने वाले परिसीमन के बाद, 2029 के आम चुनाव से पहले लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 की जाएगी। इसी के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी सीटें बढ़ाई जाएंगी ताकि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा सके। हालांकि विपक्ष महिला आरक्षण के समर्थन में है, लेकिन परिसीमन की इस प्रक्रिया और इसके पीछे की मंशा पर कड़ा विरोध जता रहा है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *