मेरठ में खूंखार इनामी बदमाश का एनकाउंटर, दुष्कर्म के मामले में था वांटेड

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
मेरठ में खूंखार इनामी बदमाश का एनकाउंटर, दुष्कर्म के मामले में था वांटेड
मेरठ में मुठभेड़ में मारा गया दुष्कर्म का आरोपी इनामी बदमाश

मेरठ में पुलिस मुठभेड़: सात संगीन मामलों का आरोपी ढेर, दो बच्चियों से दुष्कर्म का भी था आरोप

सरूरपुर: सोमवार सुबह मेरठ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश मारा गया। आरोपी पर दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म सहित कुल सात गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

घटना सरूरपुर थाना क्षेत्र में सरधना-बिनोली मार्ग के पास उस वक्त हुई, जब पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोकने का इशारा किया। युवक ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से वह बाल-बाल बच गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान शहजाद उर्फ निक्की (35) के रूप में हुई है। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शहजाद मेरठ के मोहम्मदपुर साकिस्त गांव का निवासी था।

एसएसपी के अनुसार, शहजाद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले नौ महीनों से फरार चल रहा था। हाल ही में वह पांच साल की एक बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित था। इससे पहले भी वह एक अन्य बालिका से दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका था।

शनिवार रात शहजाद ने पीड़ित बच्ची के परिजनों को मुकदमा वापस लेने की धमकी दी थी और उनके घर पर गोलियां भी चलाई थीं। इसी घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *