AMN. राजस्थान के मशहूर भजन गायक धनराज जोशी (बडवाई) की आज एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक, आज सुबह दरोली के पास नेशनल हाईवे 48 पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।
इस सड़क हादसे के संबंध में पुलिस ने बताया कि मेवाड़ क्षेत्र के भजन गायक धनराज जोशी गुरुवार रात हल्दीघाटी के पास सेमल गांव में प्रस्तुति देकर अपने बेटे और अन्य दोस्तों के साथ कार से अपने गांव बरवई लौट रहे थे. रास्ते में उनका बेटा और उसका साथी किसी काम से बीच में रुक गए थे।
बाद में दरौली के पास सड़क हादसा हो गया. सुबह करीब पांच बजे घर लौटते समय कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसमें धनराज जोशी की मौत हो गई. इस हादसे में कार चालक राजेंद्र सोनेरी भी गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


