राजस्थान: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 33 पुलिस निरीक्षकों का तबादला, थाना प्रभारियों का भी तबादला.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 33 पुलिस निरीक्षकों का तबादला, थाना प्रभारियों का भी तबादला.
राजस्थान: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 33 पुलिस निरीक्षकों का तबादला, थाना प्रभारियों का भी तबादला.

AMN. आगामी निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले राजस्थान में तबादलों का दौर जारी है. अब राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले किये गये हैं. खबरों के मुताबिक, गुलाबी नगर में कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने एक प्रशासनिक आदेश जारी कर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 33 पुलिस निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है.

वहीं, शहर और ग्रामीण सीमा से सटे 25 प्रमुख पुलिस स्टेशनों के थाना प्रभारियों का भी तबादला कर दिया गया है. कई इंस्पेक्टरों को क्राइम ब्रांच, स्पेशल क्राइम और साइबर पुलिस स्टेशन, सीएसटी और पुलिस कंट्रोल रूम जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.

आचार संहिता लागू होने से पहले भजनलाल सरकार का यह बड़ा कदम माना जा रहा है. सरकार अब तक कई विभागों में बड़े पैमाने पर तबादले कर चुकी है. निकाय चुनाव की आचार संहिता आज लागू होने की संभावना है।

पीसी:अमर उजाला।
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *