जयपुर. प्रदेश की भजनलाल सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने और महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसके तहत अब राज्य सरकार द्वारा 11 हजार अमृत पोषण वाटिका का निर्माण कराया जायेगा. भजनलाल सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका बढ़ाने के लिए 11 हजार अमृत पोषण वाटिकाएं बनाएगी, जिससे आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में मध्याह्न भोजन के लिए स्थानीय स्तर पर फल और सब्जियां भी उपलब्ध होंगी। राज्य सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा पाठ्यक्रम भी आयोजित करेगी। इसके अलावा राज्य की एक हजार आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को प्रतिष्ठित संस्थानों से विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
इस वर्ष के बजट में आकांक्षी जिलों करौली, धौलपुर, बारां, जैसलमेर एवं सिरोही में संचालित किशोरी बालिका योजना का विस्तार किया गया है। अब यह योजना राज्य के सभी 27 आकांक्षी ब्लॉकों में शुरू की जाएगी, जिससे 50 हजार से अधिक किशोरियां पूरक पोषण का लाभ उठा सकेंगी. 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल के लिए चरणबद्ध तरीके से सरकारी कार्यालयों में कार्यालयीन समय में मुख्यमंत्री शिशु-वात्सल्य सदन खोले जायेंगे।
100 थानों में महिला बैरक विकसित की जाएंगी
इस बीच, भजनलाल सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और अन्य अपराधों को रोकने के लिए काम करने वाली कालिका गश्ती इकाइयों की संख्या चरणबद्ध तरीके से 500 से बढ़ाकर 600 की जाएगी। 100 थानों में महिला बैरक विकसित की जाएंगी। पर्यटकों की सुरक्षा और सहयोग के लिए पर्यटन सहायता बल कैडर को मजबूत करने के लिए महिला सुरक्षा कर्मियों और गाइडों की नियुक्ति की जाएगी।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


