राजस्थान: ‘ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन’ को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, एक-दूसरे पर साधा निशाना

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: 'ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन' को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, एक-दूसरे पर साधा निशाना
राजस्थान: 'ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन' को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, एक-दूसरे पर साधा निशाना

AMN./strong>. राजस्थान में बॉर्डर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन को लेकर अब बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं. इस मामले में राज्य की सियासत गरमा गई है. इस अभियान के तहत सीमावर्ती इलाकों में हो रहे अतिक्रमण और अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने पर सीधा टकराव सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस कार्रवाई के तरीकों पर गंभीर सवाल उठाए हैं, वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमावर्ती इलाकों में की जा रही कार्रवाई पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन के जरिए सीमा के पास के मंदिरों और मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है. इस पर डोटासरा ने मांग की कि अगर भारत सरकार के पास सीमा को साफ करने और आतंकियों को घुसने से रोकने के लिए कोई कार्ययोजना है तो वह जनता को इससे अवगत कराए, विपक्ष इसका समर्थन करेगा.

वहीं जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता को भ्रमित करने का प्रयास करती रही है. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि सीमा सुरक्षा के दायरे में आने वाले 50 किलोमीटर के दायरे में अगर सीमा पर कोई अवैध अतिक्रमण है तो किसी भी देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे नष्ट किया जा सकता है.

पीसी-ज़ी न्यूज़,wikipedia.org


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *