AMN. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार के निर्देशानुसार रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में पूरी तरह से मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी. इस पहल से लाखों महिलाओं को अपने भाइयों के घर जाने से बड़ी राहत मिलेगी और वे बिना किसी आर्थिक चिंता के इस पवित्र त्योहार को आसानी से मना सकेंगी।
यह विशेष मुफ्त यात्रा सेवा 28 अगस्त और 29 अगस्त को दो दिनों के लिए लागू होगी। इन निर्धारित तिथियों के दौरान महिलाएं रोडवेज बसों में बिना किसी किराये के सफर का आनंद ले सकेंगी।
हालाँकि, इस यात्रा का दायरा पूर्णतः राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर ही मान्य होगा। इसलिए राज्य की सीमा पार करने के बाद नियम सामान्य रहेंगे, लेकिन जब तक बस राजस्थान की सीमा में है, यात्रा निःशुल्क रहेगी। रोडवेज प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस योजना का लाभ प्रदेश भर में संचालित होने वाली 3200 से ज्यादा साधारण और एक्सप्रेस बसों में उठाया जा सकेगा.
pc-first Indianews.com
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


