राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम शर्मा, अधिकारियों को दिए निर्देश.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम शर्मा, अधिकारियों को दिए निर्देश.
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम शर्मा, अधिकारियों को दिए निर्देश.

AMN. राजस्थान के बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. पीएम मोदी के 04 जुलाई को प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को पचपदरा स्थित रिफाइनरी पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया. आपको बता दें कि पीएम मोदी 4 जुलाई को रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे. रिफाइनरी परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने एचआरआरएल अधिकारियों और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और कार्यक्रम की तैयारियों का विस्तृत फीडबैक लिया.

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे और उद्घाटन समारोह का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके. मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी पचपदरा पहुंचे. मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की.

रिफाइनरी से रवाना होकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रिफाइनरी के पास स्थित सांभरा आशापुरा माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर रिफाइनरी की सफलता और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की.

pc-x.com


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *