PM MODI: प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया, राष्ट्रपति से हुई द्विपक्षीय मुलाकात

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
PM MODI: प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया, राष्ट्रपति से हुई द्विपक्षीय मुलाकात
PM MODI: प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया, राष्ट्रपति से हुई द्विपक्षीय मुलाकात

AMN. पीएम मोदी इस वक्त सेशेल्स के दौरे पर हैं. राजधानी विक्टोरिया पहुंचने पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके साथ ही इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में उनके वैश्विक नेतृत्व के लिए सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन से सम्मानित किया गया।

सेशेल्स में गार्ड ऑफ ऑनर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को सेशेल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद पीएम मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग, तट रक्षक और समुद्री निगरानी समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्टोरिया में सेशेल्स तटरक्षक बेस पर आयोजित एक समारोह में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी को गश्ती जहाज सौंपा। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित यह विशेष गश्ती जहाज, विशेष आर्थिक क्षेत्र में सेशेल्स की समुद्री निगरानी और गश्त क्षमताओं को मजबूत करेगा। पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि सेशेल्स तट रक्षक को फास्ट पेट्रोल वेसल लेस्पवार को सौंपना रक्षा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में भारत और सेशेल्स के बीच बढ़ती साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

pc-rajexpress.com

(टैग्सटूट्रांसलेट)पीएम मोदी(टी)सेशेल्स(टी)गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन(टी)फास्ट पेट्रोल वेसल(टी)पीएस लेस्पवार(टी)समुद्री सुरक्षा


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *