जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कंपोजिट स्कूल ग्रांट (सीएसजी) को लेकर शिक्षा विभाग में उभर रही स्थिति को चिंताजनक बताया है. डोटासरा ने इस संबंध में एक खबर पोस्ट कर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इस मामले में मौजूदा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भी निशाना साधा है.
इस संबंध में राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार की विफलता के कारण कंपोजिट स्कूल ग्रांट (सीएसजी) को लेकर शिक्षा विभाग में जो स्थिति बन रही है वह चिंताजनक है.
लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़
डोटासरा ने कहा कि सत्र 2025-26 में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को अब तक अनुदान जारी नहीं किया जाना न सिर्फ प्रशासनिक चूक है, बल्कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. स्कूलों में आवश्यक शिक्षण सामग्री, स्टेशनरी और बिजली-पानी के बिलों का भुगतान करने के लिए संस्था प्रधानों और शिक्षकों को व्यक्तिगत ऋण लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी के कारण सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता गिर रही है।
करीब 100 करोड़ रुपये के अनुदान पर संकट से स्कूल संचालन प्रभावित हुआ है
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि करीब 100 करोड़ रुपये के अनुदान पर संकट के कारण स्कूल संचालन प्रभावित हुआ है और इसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा, संसाधनों और शैक्षणिक माहौल पर पड़ रहा है. सरकार को तुरंत जवाबदेही तय कर आपातकालीन प्रावधान से राशि जारी करनी चाहिए, अन्यथा अक्षम शिक्षा मंत्री और विभाग की यह लापरवाही शिक्षा व्यवस्था पर भारी पड़ेगी.
पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


