टी20 वर्ल्ड कप: डेविड मिलर ने तोड़ा छक्कों का रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
टी20 वर्ल्ड कप: डेविड मिलर ने तोड़ा छक्कों का रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे
टी20 वर्ल्ड कप: डेविड मिलर ने तोड़ा छक्कों का रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क. 36 साल के बल्लेबाज डेविड मिलर (63 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने अहमदाबाद में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ के अपने पहले मैच में भारत को 76 रनों से हरा दिया. डेविड मिलर ने 35 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से यह पारी खेली.

इस पारी के दौरान उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई स्टार ग्लेन मैक्सवेल को एक मामले में पीछे छोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मिलर ने अपनी पारी के दौरान तीन छक्के लगाए. इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. अब टीम इंडिया के खिलाफ 26 पारियों में उनके नाम 39 छक्के हो गए हैं, जो मैक्सवेल (38 छक्के) से एक ज्यादा हैं।

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ 35 छक्के लगाए हैं। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका 30 छक्कों के साथ और वेस्टइंडीज के एविन लुईस 28 छक्कों के साथ सूची में क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

2022 के बाद पहली बार भारत को टी20 वर्ल्ड कप में पहली हार मिली.

वहीं टीम इंडिया को 2022 के बाद टी20 वर्ल्ड कप में पहली हार का सामना करना पड़ा है. पिछली बार टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. भारत लगातार आठ मैच जीतकर 2024 में विश्व चैंपियन बना था. इस विश्व कप के सभी चार ग्रुप मैच जीते गए।

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *