राजस्थान: भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
राजस्थान: भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

AMN. आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यह दर्दनाक सड़क हादसा उस वक्त हुआ जब कासगंज से जयपुर जा रही स्लीपर बस सेवर थाना क्षेत्र में लुधावई पुलिया के पास बीच हाईवे पर खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गई. इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है. जबकि 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो हादसे की वजह घना कोहरा माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन ड्राइवर ने कोई चेतावनी संकेत नहीं लगाया था। इससे बस चालक को लगा कि ट्रेलर चल रहा है। खबरों के मुताबिक, जिलाधिकारी कमर चौधरी और एसपी दिगंत आनंद मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. बताया जा रहा है कि हादसे में मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.

PC:indiatv


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *