राजस्थान: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज जारी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज जारी
राजस्थान: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज जारी

जयपुर. राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई है. खबरों के मुताबिक आज जोधपुर के एमबीएम इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह से लौटने के तुरंत बाद हरिभाऊ बागड़े की तबीयत बिगड़ गई. इसी दौरान उन्हें उल्टी और घबराहट की समस्या हो गई.

इसके बाद उन्हें जोधपुर सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी जांच कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्यपाल की हालत को देखते हुए जोधपुर के ‘रेड जोन’ मथुरादास माथुर अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है. इससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में राज्यपाल को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

आपको बता दें कि आज सुबह ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें राजस्थान दिवस और नववर्ष की बधाई दी. आपको बता दें कि इससे पहले 10 मार्च को भी उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

पीसी:दैनिकजलतेदीप
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े स्वास्थ्य समाचार(टी)राज्यपाल बागड़े जोधपुर अस्पताल में भर्ती(टी)हरिभाऊ बागड़े मेडिकल अपडेट आज


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *