जयपुर. प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अब दिव्यांगों को बड़ा तोहफा दिया है। ऊर्जा एवं टोंक जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने देवली में दिव्यांगों को स्कूटर की सौगात दी है. स्कूटर पाकर दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी देखी गई. नागर ने सोमवार को टोंक जिले के देवली नगर पालिका परिसर में दिव्यांगों को स्कूटी वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित कर रही है. हमारी सरकार ने हाल ही में ग्राम विकास रथों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को जागरूक करने का काम किया, ताकि एक भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे।
हीरालाल नागर ने कहा कि सरकार की विधायक निधि से स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर द्वारा आप सभी को 59 स्कूटियां वितरित की जा रही हैं। आपके विधायक आम जनता की व्यक्तिगत समस्याओं के प्रति काफी संवेदनशील हैं. दिव्यांग भाई-बहनों को स्कूटर मिल जाए तो उनका जीवन आसान हो जाएगा। उन्हें दैनिक कार्यों में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना में 85 लाख नाम जोड़कर पात्र लोगों को राहत दी।
इस दौरान हीरालाल नागर ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से वंचित वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. हमारी सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना में 85 लाख नाम जोड़कर पात्र लोगों को राहत दी है। 24 जिलों के किसानों को दिन के समय बिजली की आपूर्ति की जा रही है, जो वर्ष 2027 तक पूरे राज्य में उपलब्ध होगी। किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी योजना के माध्यम से किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा रहा है।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


