‘मिर्जापुर’ की सादगी भरी ‘डिंपी पंडित’ यानी हर्षिता गौर ने एक बार फिर अपने लेटेस्ट लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। हाल ही में अभिनेत्री को मुंबई के अंधेरी में बेहद कूल और एलिगेंट अंदाज में स्पॉट किया गया। नीली जींस के साथ कुर्ते का उनका यह कॉम्बिनेशन उन पर खूब जंच रहा था, जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
जैसे ही पैपराजी के कैमरे उनकी ओर मुड़े, हर्षिता ने अपनी खिलखिलाती मुस्कान के साथ एक से बढ़कर एक पोज दिए। सोशल मीडिया पर उनका यह फ्रेश और कैजुअल अवतार तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। हर्षिता जल्द ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ में अपने उसी दमदार अंदाज में वापसी करने वाली हैं।
धमाकेदार होगी ‘मिर्जापुर द मूवी’
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही यह मोस्ट-अवेयटेड फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल), मुन्ना भैया (दिव्येंदु), गोलू गुप्ता (श्वेता त्रिपाठी) और रसिका दुगल जैसे सितारे अपने पुराने तेवरों में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस बार कहानी में जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे टैलेंटेड कलाकार भी अपनी एक्टिंग का तड़का लगाते दिखेंगे।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


