राजस्थान: टीकाराम जूली ने वासुदेव देवनानी से की इन अहम बिंदुओं पर चर्चा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: टीकाराम जूली ने वासुदेव देवनानी से की इन अहम बिंदुओं पर चर्चा
राजस्थान: टीकाराम जूली ने वासुदेव देवनानी से की इन अहम बिंदुओं पर चर्चा

जयपुर. बुधवार को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के साथ विधानसभा समितियों के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शामिल हुए.

इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने बुधवार को एक्स के माध्यम से कहा कि आज राजस्थान विधानसभा में स्पीकर वासुदेव देवनानी के साथ विधानसभा समितियों के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेकर समितियों को अधिक प्रभावी, सक्रिय और जवाबदेह बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई.

बैठक में समितियों की बैठकों को नियमित करने, उन्हें और अधिक सक्रिय बनाने, परीक्षणों की संख्या बढ़ाने, जिलों का दौरा कर सीधे समीक्षा करने, परीक्षण कार्य को निर्धारित करने और सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में विधानसभा की समितियों के सभापति कालीचरण सराफ, राजेंद्र पारीक, नरेंद्र बुडानिया, अर्जुन लाल जीनगर, कल्पना देवी, रमेश खींची, फूल सिंह मीना, हरि सिंह रावत, केसाराम चौधरी, कैलाश वर्मा व जितेंद्र गोठवाल मौजूद थे.

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *