AMN. पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद सरकार और तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. आज भी कंपनियों ने कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी न करके आम लोगों को राहत दी है. आज भी गुलाबी नगर जयपुर में पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल की कीमत 90.21 रुपये है.
देश के महानगरों में भी दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिलेगा.
वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. देश के अन्य बड़े शहरों में आज दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद लोग पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की अटकलें लगा रहे हैं.
PC:news24online
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


