राजस्थान मौसम अपडेट: अभी से शुरू हो गई है भीषण गर्मी, जल्द ही 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: अभी से शुरू हो गई है भीषण गर्मी, जल्द ही 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
राजस्थान मौसम अपडेट: अभी से शुरू हो गई है भीषण गर्मी, जल्द ही 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

AMN. सर्दी का मौसम पूरी तरह खत्म होने से पहले ही राजस्थान में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से चार से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग का अनुमान है कि एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. अगले एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है. गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा है.

जयपुर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री तक पहुंच गया

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी जयपुर में 35.8 डिग्री, पिलानी में 37.9 डिग्री, सीकर में 34.2 डिग्री, कोटा में 36.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 37.4 डिग्री, अजमेर में 35.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 35.5 डिग्री, अलवर में 33.5 डिग्री, जैसलमेर में 37.6 डिग्री, जोधपुर में 37.0 डिग्री, बीकानेर में 37.4 डिग्री रहा. चूरू में 36.9 डिग्री, श्रीगंगानगर में 36.3 डिग्री, अंता बारां में 34.2 डिग्री, डूंगरपुर में 36.2 डिग्री, जालौर में 35.9 डिग्री, सिरोही में 32.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 36.0 डिग्री, करौली में 36.2 डिग्री, दौसा में 36.5 डिग्री और झुंझुनू में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *