AMN. राजस्थान में मौसम बदलाव के दौर से गुजर रहा है. राज्य के कई जिलों में लोगों को अभी से मार्च जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है. हालांकि शेखावाटी इलाके में सुबह-शाम ठंड का असर अभी भी बना हुआ है. वहीं बाड़मेर और जैसलमेर जैसे पश्चिमी जिलों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. रविवार को जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, चित्तौड़गढ़, जालौर, लूणकरणसर, पाली और डूंगरपुर में भी लोगों को दिन में तेज गर्मी का एहसास हुआ.
मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इसका असर कल से राजस्थान में दिखाई देगा. 17 और 18 फरवरी को जयपुर, बीकानेर संभाग में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
प्रमुख जिलों में यह न्यूनतम तापमान रहा
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पाली में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, राजधानी जयपुर में 14.6 डिग्री, पिलानी में 11.2 डिग्री, सीकर में 9.5 डिग्री, कोटा में 12.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 12.4 डिग्री, जोधपुर में 12.5 डिग्री, माउंट आबू में 8.6 डिग्री, अजमेर में 12.4 डिग्री, बनस्थली में 9.3 डिग्री, अलवर में 7.6 डिग्री, बीकानेर, चूरू में 15.0 डिग्री रहा. श्री गंगानगर में 11.0 डिग्री, नागौर में 12.4 डिग्री, नागौर में 9.1 डिग्री, बाडमेर में 15.2 डिग्री, जैसलमेर में 14.8 डिग्री, जालौर में 9.7 डिग्री, सिरोही में 9.2 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 7.0 डिग्री, करौली में 8.4 डिग्री, दौसा में 9.4 डिग्री और झुंझुनू में 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. रविवार को मौसम विभाग द्वारा रिकॉर्ड किया गया.
PC:zeenews.india
(टैग्सटूट्रांसलेट)मौसम अपडेट(टी)मौसम अपडेटआज(टी)मौसम आज(टी)आईएमडी पूर्वानुमान(टी)बारिश अलर्ट(टी)राजस्थान में आज मौसम(टी)राजस्थान में आज मौसम(टी)जयपुर में आज मौसम
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


