जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राजस्थान दौरे पर आने वाले हैं. वे यहां राज्य की जनता को कई सौगातें देंगे. पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर आने वाले हैं. यहां आयोजित कार्यक्रम में वह राज्य की जनता को कई सौगातें देंगे.
इस अवसर पर राज्य भर में 23 हजार 500 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. साथ ही रोजगार उत्सव के तहत 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जायेंगे.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इसकी जानकारी दी. सीएम भजनलाल ने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति विकसित राजस्थान के संकल्प को नई ताकत देगी और प्रदेश की जनता में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगी.
आपको बता दें कि पीएम मोदी अपने कार्यकाल के दौरान कई बार राजस्थान का दौरा कर चुके हैं. उन्होंने राज्य को कई बड़ी सौगातें दी हैं.
पीसी: मनीकंट्रोल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


