AMN. पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले और अन्य प्रमुख शहरों के बड़े मंदिरों पर विस्फोट करने की योजना बना रहा है। इस तरह का अलर्ट खुफिया एजेंसियों ने जारी किया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में आतंकी हमले का बड़ा अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य मकसद सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना और भीड़-भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर दहशत फैलाना है। खुफिया एजेंसियों द्वारा जारी किए गए इस अलर्ट के बाद दिल्ली के लाल किले के आसपास के इलाकों के साथ-साथ अयोध्या, वाराणसी और मथुरा जैसे शहरों के प्रसिद्ध मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
बताया जा रहा है कि आतंकी लाल किले के आसपास के इलाकों और घनी आबादी वाले चांदनी चौक इलाके में स्थित मंदिरों पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से हमला करने की कोशिश कर सकते हैं. यह संदिग्ध साजिश हाल ही में 6 फरवरी को इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए धमाके के बाद बदला लेने की कोशिश से जुड़ी बताई जा रही है.
पीसी:iasexam
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


