जयपुर. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर अपनी प्रतिक्रिया दी. इस समझौते के लिए सीएम भजनलाल ने पीएम मोदी का दिल से आभार व्यक्त किया है. इस संबंध में मुख्यमंत्री ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुआ ऐतिहासिक व्यापार समझौता आपसी विश्वास, साझा प्राथमिकताओं और दूरदर्शी आर्थिक सोच का एक मजबूत उदाहरण है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में यह समझौता भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. यह #MakeInIndia को मजबूत करेगा और भारतीय उत्पादों, एमएसएमई, किसानों और युवाओं के साथ-साथ अमेरिकी व्यवसायों और श्रमिकों के लिए व्यापक अवसर प्रदान करेगा। साथ ही राजस्थान के आभूषण, पत्थर उद्योग, कपड़ा एवं हस्तशिल्प को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई गति मिलेगी।
इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया
सीएम भजनलाल ने इस संबंध में आगे कहा कि हम राजस्थान की जनता की ओर से इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच हुआ ऐतिहासिक व्यापार समझौता देश और खासकर हमारे राजस्थान के लिए प्रगति के नए द्वार खोलने जा रहा है।
18 फीसदी टैरिफ से निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिससे हमारे निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी. इस ऐतिहासिक कदम से राज्य के आभूषण, हस्तशिल्प, परिधान और पत्थर उद्योगों के लिए वैश्विक बाजार के दरवाजे खुलेंगे, जिससे निर्यात में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


