उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: 16 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, नए कमिश्नर और सचिवों की हुई नियुक्ति
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ, जहां 16 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इस बड़े फेरबदल के तहत लखनऊ, प्रयागराज और बरेली जैसे महत्वपूर्ण मंडलों में नए कमिश्नरों की तैनाती की गई है, वहीं कई विभागों में सचिव स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख नियुक्तियां:
- विजय विश्वास पंत को लखनऊ का नया कमिश्नर बनाया गया है, वहीं रोशन जैकब को सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश के पद पर भेजा गया है।
- सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि अनामिका सिंह को बरेली मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है।
- किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- मनीषा त्रिघाटिया को सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार बनाया गया है।
- बी. चंद्रकला को सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ-साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी का पदभार भी दिया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण तबादले:
- वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रंजन कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रभार से अवमुक्त किया गया है।
- सुहास एल वाई को उनके वर्तमान पद के साथ महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- चैत्रा वी को महानिदेशक आयुष बनाया गया है।
- संजय कुमार खत्री को प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
- कंचन वर्मा को राजस्व परिषद आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है।
- मोनिका रानी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा भेजा गया है।
- राजेश कुमार द्वितीय को महानिदेशक पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई है।
- ब्रजेश नारायण सिंह को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग भेजा गया है।
- अपर्णा यू. को उनके वर्तमान पद के साथ महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सभी तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। यह फेरबदल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासनिक दक्षता और कार्यकुशलता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


