
मुख्य बातें
Bengal Election: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही अशांति फैलाने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। चुनाव की तारीखों के एलान के महज 72 घंटों के भीतर बीरभूम जिले से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस खेप को पुलिस ने नहीं, बल्कि जागरूक ग्रामीणों ने तस्करी के दौरान पकड़ा। बीरभूम के नलहाटी थाना अंतर्गत कदासिर गांव में ग्रामीणों ने संदिग्ध ट्रैक्टर को रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ग्रामीणों की तत्परता के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बारूद से लदे ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि चुनाव से ठीक पहले आखिर यह मौत का सामान कहां और किस मकसद से ले जाया जा रहा था।
सेंट्रल फोर्स ने बढ़ाई गश्त
पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए जखीरे में 10,000 जिलेटिन स्टिक और 360 डेटोनेटर शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि चुनाव के दौरान बंगाल को दहलाने की यह एक बड़ी साजिश थी, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। इस सनसनीखेज बरामदगी के बाद केंद्रीय बलों ने राज्य के संवेदनशील इलाकों में गश्त और कड़ी कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भी साफ कर दिया है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दहशत में स्थानीय लोग
कदासिर गांव के निवासियों ने बताया कि देर रात सड़क से गुजर रहे एक ट्रैक्टर की रफ्तार और संदिग्ध गतिविधियों को देखकर उन्हें शक हुआ। जब ट्रैक्टर को रुकने का इशारा किया गया, तो चालक ने भागने की कोशिश की, जिससे संदेह गहरा गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर को रोका और जब देखा कि वह बारूद से भरा है, तो पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत इसकी सूचना नलहाटी पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर और विस्फोटक सामग्री को जब्त कर लिया है। इस घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। पुलिस फिलहाल इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि इस तस्करी का मास्टरमाइंड कौन है और इन विस्फोटकों का इस्तेमाल कहां किया जाना था।
Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला
The post बीरभूम में विस्फोटक बरामद, चुनाव से पहले बंगाल को दहलाने की थी साजिश appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

