AMN. ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बड़ा कदम उठाया है. भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों से किसी भी हालत में तुरंत ईरान छोड़ने को कहा है। भारत की ओर से इस तरह की एडवाइजरी के बाद ईरान पर अमेरिकी हमले के संकेत मिल रहे हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय दूतावास ने आज जारी चेतावनी में कहा है कि भारत सरकार द्वारा 5 जनवरी, 2026 को जारी की गई एडवाइजरी के क्रम में और ईरान में विकसित हो रहे मौजूदा हालात को देखते हुए, वर्तमान में ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे परिवहन के उपलब्ध साधनों के माध्यम से आज ही ईरान छोड़ दें।
भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने यात्रा दस्तावेज तैयार रखें और विरोध प्रदर्शनों से दूर रहें. भारतीय दूतावास आपातकालीन संपर्क हेल्पलाइन नंबर +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359 जारी किया गया है। ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in भी भेजा गया है। आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंतित हैं. वह नहीं चाहते कि ईरान परमाणु संपन्न बने. इस संबंध में उन्होंने कई धमकियां भी दी हैं.
पीसी: जनसत्ता
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)भारत ने अपने नागरिकों से तुरंत ईरान छोड़ने का आग्रह किया(टी)तेहरान पर अमेरिकी हमले की आशंका(टी)ईरान में भारत भारतीयों के लिए सलाह(टी)ईरान अमेरिकी संघर्ष(टी)ईरान में भारत
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


